क्राइम

मदरसे में किशोरी के साथ टीचर और प्रबंधक करते थे गंदा काम, जब घर वालों को पता चला तो...

यूपी के मेरठ में 14 वर्षीय किशोरी के यौन शोषण के आरोप में मदरसा मैनेजर और शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता गांव के ही मदरसे में आठवीं कक्षा में पढ़ती है।

Image

मदरसे में किशोरी के साथ टीचर और प्रबंधक करते थे गंदा काम, जब घर वालों को पता चला तो...

मेरठ: जिले के थाना जानी पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी के यौन शोषण के आरोप में मदरसे के प्रबंधक एवं शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताय कि पकड़े गये आरोपियों की पहचान आदिल (42) और मकसूद (47) हैं। उन्होंने बताया कि आदिल शिक्षक है जबकि मकसूद मदरसे का प्रबंधक है। आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर नाबालिग किशोरी का यौन शोषण किया और पीड़ित छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी रविवार को जानी कला कट से की गई।

गांव के ही मदरसे में पढ़ती है पीड़िता

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 साल की बेटी गांव के ही मदरसे में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि मदरसा शिक्षक ने 29 अक्टूबर को छात्रा को कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। इस पर छात्रा रोने लगी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, इसके बाद छात्रा इतना डर गई कि उसने मदरसे में जाना छोड़ दिया। बाद में पता चलने पर परिजनों ने शनिवार को मामले में पुलिस को तहरीर दी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article