फर्जी स्टांप बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मासूम लोगों को फंसाकर ऐंठते थे पैसा

Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने झांसा देकर लोगों को ऐठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, आरोपी 450 रुपये फीस लेकर फर्जी तरीके से दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करते थे। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
  • भोले-भाले लोगों को बनाते थे शिकार।
  • पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर ठगते थे पैसा।


Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने फर्जी स्टांप बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Police

नोएडा पुलिस

क्या है पूरा मामला?

ये आरोपी पुलिस अधीक्षक के नाम की स्टांप बनाते थे, जबकि नोएडा में पुलिस कमिश्नर बैठते हैं। फर्जीवाड़ा करने के लिए उनके पास सारे तंत्र मौजूद थे, इससे वो आसानी से भोले-भाले लोगों को झांसा देते थे। आरोपी पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर लोगों से पैसों की ठगी किया करते थे।

End of Feed