नोएडा

नहीं चला ट्रांसपोर्ट बिजनेस तो बन गया फर्जी RAW अधिकारी, नोएडा के होटल में ऐसे खुली पोल; गिरफ्तार

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा से पद का रौब दिखाने वाले एक फर्जी रॉ अधिकारी का मामला सामने आया है। दरअसल, फर्जी रॉ अधिकारी नोएडा के एक होटल में रुका हुआ था और बिल का भुगतान नहीं कर रहा था, लेकिन जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो सच्चाई सामने आई।

Image

फर्जी रॉ अधिकारी गिरफ्तार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • फर्जी रॉ अधिकारी गिरफ्तार।
  • फर्जी आईडी कार्ड हुआ बरामद।
  • पुलिस कर रही पूछताछ।

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एक फर्जी रॉ एजेंट को गिरफ्तार किया है। वह अपने आप को रॉ का अधिकारी बताकर होटल में रुका था। बिल के पैसे मांगने पर फर्जी आईडी दिखाकर धमकाता था। वह स्टाफ और मैनेजर को होटल सील करवाने की देता था। पुलिस ने उसके कब्जे से फर्जी आईडी और आधार कार्ड बरामद किया है। आरोपी अपनी बेटी और अपनी पत्नी के साथ पिछले काफी दिनों से होटल में रुका था।

क्या है पूरा मामला?

एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को थाना 49 पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले का रहने वाला इन्द्रानील रॉय नोएडा के सेक्टर-51 में एक होटल में अपने परिवार के साथ रुका हुआ है।

पद का दिखा रहा था रौब

बकौल एडीसीपी, होटल का किराया मांगने पर वह रॉ में तैनात डीआईजी लेवल का आईपीएस अधिकारी होने का दावा कर रहा था और एक फर्जी आईडी दिखाकर बिल का भुगतान करने की बजाय होटल के कर्मचारियों को अपने पद का रौब दिखा रहा था। बार-बार किराया मांगे जाने पर भी उसने पैसे नहीं दिये और कर्मचारियों को प्रलोभन देने लगा कि वह सही पैसे मिलने पर उनकी सरकारी नौकरी लगवा सकता है। होटल के मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

फर्जी आईडी कार्ड बरामद

एडीसीपी के मुताबिक, सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-49 नोएडा पुलिस तत्काल क्वाडिस एच 22 सेक्टर-51 नोएडा होटल पर पहुंची, जहां अभियुक्त इन्द्रानील राय पुत्र तपन कुमार राय (55) के पास से फर्जी आईडी बरामद हुई और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह पहले एक ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता था, लेकिन कुछ साल से उसके बिजनेस में मुनाफा नहीं हो रहा था। उसने निजी स्वार्थ के लिए फर्जी आईडी खुद बनवाई ताकि जरूरत पड़ने पर इसका फायदा उठा सके।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article