नोएडा

नोएडा में ठक-ठक गैंग के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में तीनों चोरों को पकड़ लिया, जिसमें से एक चोर के पैर में गोली लगी है और दो घायल हैं। तीनों का संबंध ठग-ठग गैंग से बताया जा रहा है। पकड़े गए चोरों के पास से लैपटॉप और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं-

Image

नोएडा पुलिस ने 3 चोरों को पकड़ा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
  • ठक-ठक गैंग का पर्दा फाश
  • एक चोर के पैर में लगी गोली

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गया। जिसमें एक बदमाश के पैर पर गोली लग गई और दो बदमाश घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ये बदमाश ठग-ठग गैंग के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक लैपटॉप और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि हाल ही में उन्होंने चोरी की घटना हो अंजाम दिया है।

मुठभेड़ में घायल एक चोर

जानकारी के अनुसार पुलिस ने घायल दो लोगों को पकड़ लिया। तीनों चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश में कर रहे थे। पुलिस ने गोपनीय सूचना की मदद से इस गैंग के लोगों को पकड़ा। जानकारी के अनुसार चोर गाड़ी से चोरी करने आए थे। पुलिस ने पकड़े गए चोरों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देने और चोरी के सामान के बारे में पुलिस को जानकारी दी।

ठग-ठग से तीनों चोरों का संबंध

बता दें तीनों चोर मेरठ के रहने वाले हैं। पुलिस से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उन्होंने चोरी का सामान लैपटॉप और मोबाइल सेक्टर 62 में छुपा कर रखा है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए कार और अवैध हथियार जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने ठग-ठग गैंग के तीनों चोरों को अरेस्ट कर लिया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article