ग्रेटर नोएडा

दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा में अपना घर बनाने का एक और मौका, आने वाली है प्लॉट योजना

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दिवाली से पहले आवासीय प्लॉट योजना को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। योजना में यमुना प्राधिकरण इस बार सेक्टर- 18 और अन्य सेक्टरों में रेजिडेंशियल प्लॉट निकालेगी। इस योजना में बड़े प्ल़ॉट नहीं होंगे शामिल। इस योजना मध्यम वर्ग परिवारों के लिए लॉन्च किया जाएगा-

Image

ग्रेटर नोएडा में घर बनाने का एक और मौका (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Greater Noida: यमुना प्राधिकरण दिवाली से पहले एक और आवासीय प्लॉट योजना शुरू करने की तैयारी में है। इस योजना के तहत यमुना प्राधिकरण इस बार सेक्टर- 18 और अन्य सेक्टरों में रेजिडेंशियल प्लॉट योजना निकाली जाएगी। योजना में छोटे प्लॉट शामिल किए जाएंगे। इस भूमि पर दिवाली से पहले आवासीय प्लॉट की योजना लॉन्च की जाएगी। करीब दो हजार प्लॉट को इस योजना में शामिल करने का दावा किया गया है।

दिवाली से पहले लॉन्च होगी रेजिडेंशियल प्लॉट योजना

इस लेकर सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि पारसौल में पूनर्ग्रहण के फेर में फंसी 110 एकड़ भूमि का स्वामित्व हासिल कर लिया गया है। मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने जमीन के पुनर्ग्रहण को स्वीकृति दे दी है। आवासीय प्लॉट योजना शुरू होने से पहले इसका उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण में पंजीकरण कराया जाएगा। जिसके बाद भूमि पर दिवाली से पहले रेजिडेंशियल प्लॉट की योजना लॉन्च की जाएगी।

योजना में शामिल होंगे छोटे आवासीय प्लॉट

बता दें कि करीब दो हजार प्लॉट को योजना में शामिल करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन, इस बार बड़े प्लॉट्स नहीं होंगे। ये योजना मध्यम वर्ग परिवारों के लिए लॉन्च की जाएगी। यमुना सिटी में एयरपोर्ट और फिल्म सिटी आने से हर कोई घर बनाने का सपना देख रहा है। जुलाई में जारी योजना में मात्र 361 प्लॉट की योजना पर दो लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। योजना में छोटे प्ल़ॉट शामिल किए जाएंगे और रेरा में पंजीकरण के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article