2,100 करोड़ की शराब गटक गए नोएडा के लोग, 2023 का रिकॉर्ड ब्रेक; अंग्रेजी-देसी और बीयर की हुई इतनी खपत

उत्तर प्रदेश का नोएडा शहर अपनी अमीरी के लिए जाना जाता है। इसका जीता जागता उदाहरण है, 9 महीने में करीब 2,100 करोड़ रुपये की शराब बिक्री। इस राशि से अंग्रेजी, देसी शराब और बीयर की खरीदारी हुई है।

नोएडा: नोएडा में बीते नौ महीने में करीब 2,100 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जो वर्ष 2023 की इस अवधि में बिकी शराब की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2023 में इस अवधि के दौरान नोएडा में 1,900 करोड़ रुपये की शराब बिकी हुई थी। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 2024 में अप्रैल से दिसंबर तक गौतम बुद्ध नगर की विभिन्न शराब की दुकानों पर 2,100 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जिसमें अंग्रेजी, देसी शराब तथा बियर शामिल है।

Liquor Sell Record in Noida

(सांकेतिक फोटो)

कितने लीटर बिकी कौन सी शराब

उन्होंने बताया कि पूरे वर्ष में देसी शराब की बिक्री 1,078,65,84 लीटर, अंग्रेजी शराब की बिक्री 89,76,540 लीटर तथा बियर की बिक्री 2,14,76,507 लीटर रही। जनपद गौतम बुद्ध नगर में शराब की 564 दुकान हैं।

End of Feed