नोएडा

रुपये रखें तैयार, इसी महीने नोएडा में आने वाली है प्लॉट स्कीम

नोएडा विकास प्राधिकरण (नोएडा अथॉरिटी) जल्द ही एक नई प्लॉट स्कीम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस स्कीम के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 100 आवासीय भूखंडों को नीलामी के माध्यम से लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Noida News: नोएडा विकास प्राधिकरण (नोएडा अथॉरिटी) जल्द ही एक नई प्लॉट स्कीम शुरू करने जा रहा है। इस स्कीम के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सरेंडर किए गए करीब 100 आवासीय भूखंडों को नीलाम किया जाएगा। इसके अलावा, सेक्टर-162, 164, 165, 166 आदि में लगभग 15 औद्योगिक भूखंड भी नीलाम किए जाएंगे।

आवासीय भूखंडों के लिए ऑनलाइन ई-बोली का आयोजन किया जाएगा। बोलीदाताओं को रिजर्व प्राइस से अधिक कीमत पर बोली लगानी होगी। औद्योगिक भूखंडों के लिए 8 हजार वर्ग मीटर तक के भूखंडों का आवंटन ई-बोली के माध्यम से किया जाएगा, जबकि इससे बड़े आकार के भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

क्यों है खास यह स्कीम

यह स्कीम उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो नोएडा में अपना घर या कारोबार स्थापित करना चाहते हैं। इस स्कीम के माध्यम से लोगों को विभिन्न आकार और स्थानों के भूखंड उपलब्ध होंगे। नोएडा अथॉरिटी जल्द ही इस स्कीम की आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा, जिसमें सभी आवश्यक जानकारी जैसे कि आवेदन करने की प्रक्रिया, पात्रता मानदंड आदि शामिल होंगे।

बताया गया कि अधिक जानकारी के लिए आप नोएडा विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या संबंधित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article