Noida E-cycles: इसी महीने से कर सकेंगे ई-साइकिल की सवारी, पहले चरण में 31 डॉकिंग स्टेशन पर शुरू होगी सुविधा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 12:25 AM IST

Noida E-cycles: नोएडा में इसी माह से ई-साइकिल की सवारी कर सकेंगे। पहले चरण में 31 डॉकिंग स्टेशन पर यह सुविधा शुरू होगी। 310 ई-साइकिल तैयार हो गई हैं। वहीं, 1.3 करोड़ रुपये की लागत से स्टैंड भी तैयार कर लिए गए हैं। 62 स्टैंडों पर दो चरणों में संचालन शुरू होगा। इन ई-साइकिलों का प्राधिकरण की टीम ने परीक्षण भी कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा में इसी महीने से कर सकेंगे ई-साइकिल की सवारी
  • पहले चरण में 31 डॉकिंग स्टेशन पर शुरू होगी सुविधा
  • 310 ई-साइकिल हुईं तैयार, 1.3 करोड़ रुपये की लागत से स्टैंड भी तैयार

Noida E-cycles: उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्धनगर जिले की सड़कों पर अब आपको ई-साइकिल दौड़ती हुई दिखाई देंगी। फिट इंडिया मूवमेंट और क्लीन नोएडा मिशन को बढ़ावा देने के लिए बनी ई-साइकिल योजना अगले 10 दिन में परवान चढ़ने वाली है। इसी महीने में शहर की सड़कों पर ई-साइकिल की सवारी की आनंद लिया जा सकेगा। नोएडा प्राधिकरण पहले चरण में नोएडा के 31 डॉकिंग स्टेशनों (स्टैंड) पर यह सुविधा शुरू करने जा रहा है। 310 ई-साइकिलें मंगा भी ली गई हैं। इन ई-साइकिलों का प्राधिकरण की टीम ने परीक्षण भी कर लिया है।

Noida E cycle

नोएडा में जल्द ही कर सकेंगे ई-साइकिल की सवारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आपको बता दें कि ई साइकिल के संचालन के लिए पिछले साल सितंबर में ई-निविदा के जरिए प्लानेट एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड और टर्बन मोबिलिटी एलएलपी नाम एजेंसियों का चयन हुआ था। प्राधिकरण के अधिकारियों ने पिछले साल दिसंबर तक ई-साइकिल का संचालन शुरू करने का दावा किया था, लेकिन लगातार योजना में देरी होती रही।

End of Feed