नोएडा

Noida Authority: नोएडा में व्यावसायिक भूखंडों की योजना लॉन्च, इस तारीख तक करा सकेंगे पंजीकरण, इन सेक्टरों में हैं भूखंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 01:12 PM IST

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण व्यावसायिक भूखंडो की योजना लेकर आया है। इस योजना में शहर के दस सेक्टरों में स्थित 14 भूखंडों को शामिल किया गया है। इस योजना में 13 मार्च 2023 तक पंजीकरण कराया जा सकता है। भूखंडों का आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Image

नोएडा प्राधिकरण की ओर से 14 व्यावसायिक भूखंडों की लॉन्च की गई योजना में 13 मार्च तक करा सकेंगे पंजीकरण (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दस सेक्टरों में 14 व्यावसायिक भूखंडो की है योजना
  • पंजीकरण कराने की अंतिम डेट 13 मार्च 2023
  • ई-ऑक्शन के जरिए होगा भूखंडो का आवंटन


Noida News: नोएडा प्राधिकरण की ओर से दस सेक्टरों में करीब 14 व्यावसायिक भूखंडों की योजना लॉन्च कर दी गई है। योजना में आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। पंजीकरण कराने की अंतिम तारीख 13 मार्च है। योजना में 812 से लेकर 51417 वर्ग मीटर तक के भूखंडों को शामिल किया गया है। भूखंडों का आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए होना है।

बता दें कि, प्राधिकरण की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, योजना से संबंधित भूखंड सेक्टर- 32, 35, 40, 50, 94, 96, 108, 124, 132 और 135 में स्थित हैं। इस योजना में सेक्टर-32 स्थित एक कंपनी की ओर से सरेंडर की गई जमीन पर प्राधिकरण भूखंड योजना दूसरी बार लेकर आया है। इस योजना के तहत व्यावसायिक भूखंड खरीदने का अच्छा मौका है।

रिजर्व प्राइज से अधिक लगानी होगी भूखंड की बोली

प्राधिकरण के ओएसडी संजय कुमार ने बताया है कि, भूखंड योजना में पंजीकरण के दौरान 24 फरवरी को प्री-बिड मीटिंग होने वाली है। भूखंड लेने की चाहत रखने वाले लोग इस मीटिंग में पहुंचकर योजना से जुड़े सारे सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं। योजना से संबंधित ब्रोशर को नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया गया है। संबंधित सेक्टर में संपत्ति का जो भी व्यावसायिक रेट होगा। वही, प्लॉट का रिजर्व प्राइज होगा। भूखंड पाने के लिए लोगों को रिजर्व प्राइज से अधिक बोली लगानी होगी।

योजना का ब्रोशर होगा निशुल्क अपलोड

बता दें कि, भूखंड का आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। ज्यादा बोली लगाने वालों को भूखंड आवंटित किया जाएगा। जिसे नियमानुसार भूखंड की लागत प्राधिकरण में जमा करानी होगी। खास बात ये है कि व्यावसायिक योजना का ब्रोशर वेबसाइट से निशुल्क अपलोड किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि, नोएडा प्राधिकरण की फ्लैटों की योजना भी अंतिम दौर में चल रही है। जिन फ्लैटों का ड्रा होगा, उनके लिए आवेदन करने का केवल आज ही मौका है। यह योजना करीब तीन सप्ताह के लिए बढ़ाई गई थी। बता दें कि, आवासीय फ्लैट योजना बीते महीने में शुरू की गई थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!