नोएडा स्टेडियम में दशानन का 100 फीट का पुतला होगा दहन, इन जगहों पर होंगे बड़े आयोजन

दशहरा के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के नोएडा स्टेडियम में 100 फीट का रावण का पुतला जलाया जाएगा। पूरे जिले में 100 से अधिक जगहों पर रावण दहन किया जाएगा। रावण दहन के समय सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने डायवर्जन व्यवस्था पहले ही लागू कर दी है। दोपहर 2 बजे के बाद से यातायात व्यवस्थाएं लागू हो जाएंगी।

Dussehra in Noida: गौतमबुद्ध नगर में दशहरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पूरे जिले में 100 से अधिक स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में रावण का सबसे बड़ा 100 फीट का पुतला जलाया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-62 और सेक्टर-46 में रावण का दहन किया जाएगा।

Ravana dehan

रावण दहन (सांकेतिक फोटो)

महंगाई, भ्रष्टाचार और सनातन विरोधियों के पुतले

नोएडा में सेक्टर-62 में रावण के 70 फीट , कुंभकर्ण 65 फीट और मेघनाद 60 फीट का पुतला बनाया गया है। सेक्टर-46 में रावण 60 फीट, कुंभकरण के 55 फीट, मेघनाथ के 50 फीट ऊंचे पुतले का दहन होगा। पुतलों के दहन के दौरान सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। श्रीसनातन धर्म रामलीला समिति के महासचिव संजय बाली ने बताया कि सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में पुतले में आग लगाते ही रावण के मुंह से आग और आंखों से अंगारे निकलेंगे। बिजली की गड़गड़ाहट की चमक के साथ रावण का दहन होगा। इसके अलावा सेक्टर-62 में महंगाई, भ्रष्टाचार और सनातन विरोधियों के पुतलों को भी फूंका जाएगा।

End of Feed