नोएडा-ग्रेनो वेस्ट तक जल्द दौड़ेंगी डबल डेकर E-Bus, इन रूटों पर भरेंगी फर्राटा; बजट में होगा किराया

नोएडा डिपो को 8 डबल डेकर ई-बसें मिलने से बॉटेनिकल गार्डेन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और परी चौक तक सफर काफी आसान होगा। ये बसें सड़क मार्ग के बजाय रेल मार्ग के जरिए नोएडा पहुंचेंगी क्योंकि बीच में चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

नोएडा : एनसीआर के दो बड़े शहरों में यातायात को लेकर खुशखबरी है, क्योंकि नोएडा डिपो को जल्द ही 8 डबल डेकर ई-बसें मिलने की जानकारी है। इन बसों के संचालन से स्थानीय लोगों का सफर काफी आसान होगा। जानकारी के मुताबिक, ये बसें बॉटेनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड चौक और परी चौक तक चलाई जाएंगी। बसों को सड़क मार्ग के बजाय रेल मार्ग के जरिए नोएडा भेजने की तैयारी है क्योंकि बीच में चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

Botanical Garden-Greater Noida West Double Decker  Bus

डबल डेकर बस (फाइल फोटो)

ये है बसों का रूट मैप

एनबीटी की खबर के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतम बुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि पहले 4 बसें मिलनी थी, लेकिन यात्रियों की संख्या और सुगम आवाजाही का ख्याल रखते हुए इसमें इजाफा करते हुए 8 कर दिया गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि जुलाई में ये सभी बसें मिल जाएंगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी लगातार सार्वजनिक परिवहन की मांग कर रहे थे। लिहाजा, यह कदम उठाया गया है, जिससे निजी बसों और ऑटों की निर्भरता कम होगी। इन बसों के संचालन से लोगों को सस्ती यात्रा का लाभ मिलेगा।

End of Feed