नोएडा

हाईवे लुटेरों का खौफ खत्म! बागपत में STF की बड़ी कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर

Baghpath News Today in Hindi (बागपत की खबर): ​​​यूपी के बागपत में राजमार्गों पर ट्रक चालकों की हत्या और लूटपाट करने वाले गिरोह का एक इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर हो गया। बागपत पुलिस और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त टीम के साथ गिरोह के सदस्यों की मुठभेड़ हुई। जिसमें आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं गैंग के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ में मारा गया बदमाश कई राज्यों में लूट और हत्या के 16 से अधिक मामलों में वांछित था।

Image

एनकाउंटर में वांटेड अपराधी ढेर (सांकेतिक फोटो)

Photo : Twitter

Baghpath News: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बागपत में मुठभेड़ के दौरान एक वांटेड अपराधी को ढेर कर दिया। आरोपी राजमार्गों पर ट्रक चालकों की हत्या कर लूटपाट करने वाले गिरोह का सदस्य था, जिसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ की नोएडा इकाई और बागपत पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

आरोपी के अन्य साथी फरार

एसटीएफ के एक बयान के मुताबिक बागपत के थाना कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एसटीएफ और बागपत जिले पुलिस की टीम से गिरोह के सदस्यों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) अमिताभ यश ने बताया कि इसके अन्य साथी मौके से भाग गए।

आरोपी पर दर्ज थे 16 मामले

बयान के अनुसार मृतक बदमाश की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के महम कस्बे के निवासी संदीप के रूप में हुई है जो कानपुर के पनकी इलाके में लगभग चार करोड़ की निकिल प्लेट सहित ट्रक लूटने के मामले में वांछित था। इसमें कहा गया, ‘‘संदीप पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में ट्रक चालकों की हत्या करके सामान सहित ट्रक लूटने और डकैती के 16 से अधिक मामले दर्ज थे।’’

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article