Noida Valentine Day 2023: नोएडा के ये हैं टॉप क्लास रेस्टोरेंट, इस वैलेंटाइन करें इन जगहों पर विजिट, स्वाद बना देगा दीवाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 06:11 PM IST

Best Restaurants in Noida: नोएडा दिल्ली से सटा हुआ एक बहुत ही लोकप्रिय शहर है। यहां पर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए अगर आप रेस्टोरेंट की तलाश कर रहे हैं तो आपको कई सारे बढ़िया ऑप्शन मिल सकते हैं। यहां सेक्टर-18, सेक्टर-15 और सेक्टर 62, 63 में कई सारे ऐसे मशहूर रेस्टोरेंट हैं जो कपल्स के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा में कपल्स के लिए बेस्ट रेस्टोरेंट के हैं कई सारे ऑप्शन
  • सेक्टर-18 के पाइरेट्स ऑफ ग्रिल रेस्टोरेंट का नॉनवेज फूड होता है बेस्ट
  • सेक्टर -15 स्थित दिल्ली 6 रेस्टोरेंट अपने शाकाहारी व्यंजनों के लिए है मशहूर


Noida News: नोएडा को अक्सर बड़ी-बड़ी कंपनियों का शहर समझा जाता है। बता दें कि यहां कई ऐसे रेस्टोरेंट भी हैं जो अपने उम्दा स्वाद और बेहतरीन सजावट के लिए जाने जाते हैं। यहां आपको उम्दा भोजन वाले रेस्टोरेंट, रूफटॉप रेस्टोरेंट, थीम रेस्टोरेंट, शानदार कैफे और बहुत से फूड स्पॉट मिल जाएंगे। नोएडा शहर कपल्स के लिए शानदार रेस्टोरेंट्स का कई विकल्प देता है।

Noida Valentine Day 2023 News

नोएडा के मशहूर रेस्टोरेंट में इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर के साथ जरूर जाएं

बता दें कि, नोएडा के सेक्टर-18 में डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में तीसरी मंजिल पर पाइरेट्स ऑफ ग्रिल रेस्टोरेंट है। यहां की सजावट, शांति और मधुर संगीत वाला माहौल आपके पार्टनर को काफी पसंद आएगा। यहां का कस्तूरी मुर्ग टिक्का, दाल मखनी, कड़ाही मुर्ग, हरियाली चाप खाने लायक होता है।

End of Feed