नोएडा

Noida Authority: शहर की खूबसूरती को लगेंगे चार चांद, नोएडा में यहां बनने जा रहा है भव्य एंट्री गेट, तैयारी शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 02:35 PM IST

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए एक नया कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण डीएनडी से नोएडा आने वाले मार्ग में भव्य एंट्री गेट बनान जा रहा है। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से एंट्री गेट बनाने में कुल 3 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

Image

डीएनडी से नोएडा आने वाले मार्ग पर प्राधिकरण की ओर से बनाया जाएगा भव्य एंट्री गेट

KEY HIGHLIGHTS
  • डीएनडी से नोएडा आने वाले मार्ग पर बनेगा भव्य एंट्री गेट
  • नोएडा प्राधिकरण की ओर से इसे बनाने में होंगे 3 करोड़ खर्च
  • नोएडा में पहले से भी अन्य जगहों पर बने हैं एंट्री गेट


Noida News: नोएडा दिल्ली की सीमा से सटा हुआ उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण शहर है। दिल्ली के मयूर बिहार से नोएडा आने पर एक गेट पड़ता है, जहां पर दिल्ली और नोएडा का बॉर्डर मिलता है। अब ऐसा ही एक गेट डीएनडी से नोएडा आने वाले मार्ग पर भी बनाने की योजना चल रही है। प्राधिकरण की ओर से इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा प्राधिकरण दिल्ली से डीएनडी के रास्ते नोएडा आने वाले सेक्टर-16 के पास दिल्ली -नोएडा बॉर्डर पर एक भव्य गेट बनाने वाला है। नोएडा की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए इस परियोजना पर 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। नोएडा अथॉरिटी ने प्रोजेक्ट का एस्टीमेट तैयार कर लिया है। इस माह के अंत में इसको लेकर टेंडर भी जारी हो सकते हैं।

कंपनी के चयन के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य

जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली-नोएडा के दो सीमाओं पर गेट बने हुए हैं। सबसे पुराना गेट चिल्ला बॉर्डर पर बनाया गया है। यहां पर भगवान बुद्ध की एक मूर्ति भी लगी हुई है। अब डीएनडी पर भी एक गेट बनने वाला है जो देखा जाए तो दक्षिणी दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले रास्ते पर बनेगा। प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का चयन होने के बाद एंट्री गेट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

भव्य और आकर्षक होगा प्रवेश द्वार

बता दें कि, डीएनडी नोएडा को सीधे दिल्ली से जोड़ने का काम करता है। यह सिक्स लेन का एक्सप्रेसवे है। दक्षिणी दिल्ली के आने और जाने वाले ज्यादातर लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल किया करते हैं। यानी कि, नोएडा प्राधिकरण डीएनडी के रास्ते नोएडा में प्रवेश के द्वार को भी आकर्षक बनाने का प्लान कर रहा है। मयूर विहार से नोएडा आने वाले लिंक रोड पर भी पहले से एक गेट बना हुआ है। यहां भी गौतमबुद्ध की एक विशाल प्रतिमा लगाई गई है। गेट के आसपास बेहतरीन फुलवारी से सजावट की गई है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा से नोएडा में आने पर भी एक आकर्षक गेट नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पहले से बना हुआ है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article