नोएडा

Noida Near Tourist Place: नोएडा से सौ किमी के अंदर है सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, घूमने का बना सकते हैं प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 12:41 PM IST

Best Place Near Noida: नोएडा से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित है सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए काफी अच्छी जगह है। इस उद्यान में प्रकृति को करीब से देखने का मौका मिलता है। यहां पर प्रवासी पक्षियों का भी डेरा रहता है। यहां पर सैकड़ो पक्षियों की प्रजाती देखने को मिलती है। यह एनसीआर के गुरुग्राम के पास स्थित है।

Image

नोएडा से कुछ दूरी में स्थित सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान है नेचर लवर के घूमने के लिए बेस्ट प्लेस

KEY HIGHLIGHTS
  • वन्यजीव प्रेमियों के लिए बेस्ट प्लेस है सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान
  • सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में स्थानीय और प्रवासी पक्षियों का रहता है डेरा
  • 1989 में मिला था पक्षी अभ्यारण्य को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा


Noida News: नोएडा से सौ किमी के अंदर सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान एक बेहतरीन घूमने की जगह है। सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान शांत, खूबसूरत और स्थानीय पक्षियों के साथ-साथ प्रवासी पक्षियों का भी निवास स्थल है। पहले के समय में यह एक शिकार करने का क्षेत्र हुआ करता था, पर कुछ वन्यजीव प्रेमियों की वजह से इसे संरक्षित किया जा सका। आज इस संरक्षित निवास स्थल को एक राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता है।

बता दें कि, यहाँ प्रवेश करने के लिए आपको पहचान पत्र और कुछ नाम मात्र शुल्क अदा करना होगा। बड़े से तालाब के साथ बसा हुआ है यह उद्यान, जहां यमुना नदी का पानी प्रवाहित होता है। यह कई पक्षियों और जीव जंतुओं का सबसे अच्छा और मनपसंद वास स्थल बन चुका है। यहाँ दो तरह के पक्षी देखने को मिलते हैं, स्थानीय पक्षी और प्रवासी पक्षी।

250 से अधिक प्रजातियों के पाए जाते हैं पक्षी

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में स्थानीय पक्षी जो यहां पाए जाते हैं, वे बिल बत्तख, यूरेशियन थिक नीज़, छोटे बगुले, सफ़ेद गले वाला किंगफ़िशर, कबूतर, नीलकंठ, कॉमन हूप्स, इंडिया क्रेस्टेड लार्क्स आदि प्रमुख हैं। प्रवासी पक्षी यहां मुख्यतः ठण्ड के मौसम में अक्टूबर से फरवरी के महीने में आकर वास करते हैं। 250 से भी ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं। बता दें कि, इस जगह को सन् 1972 में सुल्तानपुर पक्षी अभ्यारण्य के रूप में घोषित किया गया। अभ्यारण्य को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा सन् 1989 में मिला था।

पर्यटकों के लिए ये हैं खास सुविधाएं

पक्षियों की खूबसूरती को अच्छी तरह से निहारने के लिए यहां 4 टावर बनाए गए हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां दूरबीन भी दी जाती है। एक पुस्तकालय और व्याख्या केंद्र भी स्थापित किया गया है। आराम करने और निजी कार्य के लिए बाथरूम, छोटा सा कॉटेज, गेस्ट हाउस और जंगल विश्राम घर का प्रबंध रहता है। खाने के इंतज़ाम के लिए यहां पर छोटा सा रेस्टोरेंट बनाया गया है। पक्षियों के अलावा आप यहां कई अन्य जीव जंतुओं को भी देख सकते हैं। यहां पर नीलगाय, काले हिरण, रिसस लंगूर, बंदर आदि भी देखे जाते हैं। इस उद्यान में एक बार में सिर्फ 10 ही पर्यटकों को अंदर जाने की अनुमति दी जाती है, ताकि उद्यान में ज़्यादा भीड़ ना हो और आप शांति और आराम पूर्वक पक्षियों को देखने का खूबसूरत अनुभव ले सकें। बता दें कि, सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, गुरुग्राम-फर्रुखनगर-झज्जर हाईवे पर स्थित है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article