Chhath Puja 2024: नोएडा के छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मेडिकल और गोताखोर की टीम तैनात

Chhath Puja 2024: नोएडा में छठ पर्व की तैयारी करने में पूरा प्रशासन लगा हुआ है। यहां घाटों की साफ-सफाई के साथ सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नोएडा के घाटों पर गोताखोर और मेडिकल टीम को तैनात किया जाएगा।

Chhath Puja 2024: दिवाली के बाद अब छठ पर्व आ गया है। मंगलवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को भारी संख्या में लोग डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के घाट पर जाएंगे और शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए नोएडा के घाटों पर साफ-सफाई का कार्य पूरा किया जा रहा है। छठ पर्व की तैयारी समय पर पूरी करने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है। कहीं भी कोई भी कोर कसर और कमी ना रह जाए, इसके लिए लगातार पुलिस के आला अधिकारी निरीक्षण कर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

chhath 2024

नोएडा के छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गोताखोर और मेडिकल टीम रहेगी तैनात

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में छठ पूजा को देखते हुए 6 नवंबर को पुलिस उपायुक्त नोएडा रामबदन सिंह के निर्देशन में एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने थाना सेक्टर 58 पुलिस बल के साथ नोएडा जोन के अन्तर्गत रामलीला ग्राउंड व डी पार्क में छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण किया है। पूजा स्थलों पर साफ सफाई की व्यवस्था करायी गयी है। संयोजकों के साथ बात करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस द्वारा पुख्ता बन्दोबस्त किये गये हैं। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी पहले ही जारी कर दी है। नोएडा जोन में यमुना नदी के घाट पर गोताखोर व एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है ताकि श्रद्धालुओं को समस्या का सामना न करना पड़े और श्रद्धालुओं द्वारा छठ पूजा पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।

End of Feed