नोएडा में डिफेंडर कार का कहर; एक साथ 6 वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

नोएडा में देर रात एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखा। जब एक डिफेंडर कार ने एक साथ 6 गाड़ियों को ट्क्कर मार दी। गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं, लेकिन यह गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने डिफेंडर कार को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Noida Accident: दिल्ली-एनसीआर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नोएडा में देर रात एक तेज रफ्तार डिफेंडर कार ने सड़क पर चल रही कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसा गुलशन मॉल तिराहे के पास हुआ, जहां कार ने एक साथ 5 चार पहिया वाहनों और एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी।

noida defender car accident.

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियां

तेज रफ्तार में बेकाबू हुई डिफेंडर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डिफेंडर कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही कई गाड़ियों से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

End of Feed