नोएडा

Cyber ​​Fraud: नोएडा में साइबर ठगों का आतंक, केमिकल कंपनी को लगाया एक करोड़ का चूना

Noida News: नोएडा में साइबर जालसाजों ने एक कंपनी को रसायन खरीदने के नाम पर एक करोड़ रुपये का चूना लगाया। मामले में जिन इ-मेल और फोन नंबर का इस्तेमाल किया गया वह भी नकली निकले। साइबर अपराध के लिए थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Noida News: नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां साइबर जालसाजों ने रसायन खरीद के नाम पर एक कंपनी से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये ठग लिये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।रसायन का आयात-निर्यात करने वाली कंपनी ‘न्यू एज टेकसी रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड’ के वरिष्ठ अधिकारी आशीष की शिकायत पर साइबर अपराध पुलिस थाने प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिसमें कहा गया कि उनकी कंपनी ने सितंबर में 500 मीट्रिक टन फिनोल रसायन की खरीद के संबंध में पुर्तगाल की एक कंपनी को ऑर्डर दिया था।

ई-मेल और फोन नंबर फर्जी

थाना साइबर अपराध के प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम ने बताया कि इस दौरान फोन और ईमेल के जरिये संचार हुआ, लेकिन कंपनी प्रतिनिधि से मुलाकात कर कागजी प्रकिया पूरी करने से मना कर दिया गया।उन्होंने बताया कि रसायन नहीं पहुंचने पर पड़ताल की गई तो कंपनी को पता चला कि ई-मेल और फोन नंबर फर्जी थे।

मामले की जांच जारी

गौतम ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान पाया गया कि मामले में इस्तेमाल किए गए ई-मेल और फोन नंबर फर्जी थे। मामले की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। का जा रहा है कि पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है। जानकारी कि अनुसार कंपनी ने सितंबर में 500 मीट्रिक टन फिनोल रसायन की खरीद के के लिए र्तगाल की एक कंपनी को ऑर्डर दिया था।

इनपुट- भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article