नोएडा

Noida Crime News: मेट्रो स्टेशन के नीचे कार में कर रहे थे गंदा काम, पुलिस ने भेजा जेल

नोएडा पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को नोएडा के एक्वा लाइन सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क किनारे कार में अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपनी गलती मान ली है, पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। उनकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

Image

कार के अंदर कर रहे थे अश्लील हरकत, पुलिस ने भेजा जेल

Photo : Twitter

नोएडा जैसे-जैसे एक बड़ा महानगर बना जा रहा है, वैसे-वैसे यहां पर अजीब-ओ-गरीब घटनाएं भी बढ़ रही हैं। अब नोएडा सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन के पास का ही मामला ले लीजिए। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि यहां पर स्टेशन के पास सड़क किनारे एक कार में एक महिला और पुरुष अश्लील हरकत कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल मामला बुधवार रात करीब 11 बजे का है। पुलिस को सूचना दी गई कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो के सेक्टर 50 स्टेशन के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक कार खड़ी है। इस कार में एक महिला और एक पुरुष अश्लील हरकतें कर रहे हैं। आसपास से गुजरने वाली महिलाओं को असहजता का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला-पुरुष दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह दोनों काफी दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने ही पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी।

आरोपी बरौला गांव निवासी गंगेश्वर दत्त शर्मा, सीटू का जिलाध्यक्ष है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। महिला मूल रूप से बिहार में सीतामढ़ी की रहने वाली है। वर्तमान में वह ग्रेटर नोएडा के एक गांव में रहती हैं। डीएसपी मनीष कुमार मिश्र ने मीडिया को जानकारी दी की BNS की धारा 296 के तहत दोनों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया है।

यही नहीं पुलिस ने मोटर वहिकल एक्ट (MV Act) के तहत उनकी उस कार को भी जब्त कर लिया है, जिसमें यह दोनों अश्लील हरकत कर रहे थे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!