Noida News: नोएडा-ग्रेनो में बिल्डर-खरीदार विवाद का जल्‍द कराएं निपटारा, सीएम योगी ने दिया आदेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 17, 2023, 03:52 PM IST

Noida News: ग्रेटर नोएडा में करीब 200 सोसाइटियां विकसित हो रही हैं। इनमें तमाम सोसाइटियां ऐसी हैं, जिनके निवासियों व बिल्डर या अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच विवाद होते रहते हैं।

Noida News: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट समेत पूरे गौतमबुद्ध नगर में कई सालों से बिल्डर बायर्स का विवाद चला आ रहा है। किसी सोसाइटी में रजिस्ट्री की समस्या से बायर्स जूझ रहे हैं, तो किसी सोसाइटी में मेंटेनेंस को लेकर सोसाइटी वासियों और बिल्डर के बीच विवाद होता रहता है। इसके साथ-साथ किसी सोसाइटी में एओए को सोसाइटी की जिम्मेदारी बिल्डर द्वारा नहीं सौंपी जा रही, जिसको लेकर भी विवाद होता रहता है। अब इन सभी विवादों को सुलझाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से सीधे तौर पर सभी प्राधिकरणों को आदेश मिले हैं कि जल्द से जल्द बिल्डर-बायर्स का मामला सुलझाया जाए। जहां रजिस्ट्री रुकी हुई है, वहां रजिस्ट्री करवाना सुनिश्चित किया जाए।

​ CM Yogi Adityanath, CM Yogi News, Noida News Today, Greater Noida News, Noida Devlopment News, Noida Latest News, Hindi News



नोएडा न्‍यूज। (सांकेतिक फोटो)

खरीदारों की परेशानी पर जताई चिंता

योगी आदित्यनाथ 8 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा आए थे। गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी (जीबीयू) में उन्होंने पूरे मेरठ मंडल में विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही क़ानून- व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री के सामने मेरठ की मंडलायुक्त सेलवा कुमारी जे, गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और विकास प्राधिकरणों ने प्रजेंटेशन दिए। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने बिल्डर-बायर्स विवाद को तेज़ी से सुलझाने की बात की है। मुख्यमंत्री ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी से मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी मांगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीनों प्राधिकरणों को आदेश दिया कि बिल्डरों और खरीदारों के विवादों को तेज़ी से सुलझाया जाए। क़ानूनी प्रक्रियाओं में मसलों को उलझाने की आवश्यकता नहीं है। उन रास्तों पर काम किया जाए, जिससे समस्याएं सुलझ सके। खरीदार परेशान है और लगातार सरकार से संपर्क कर रहे हैं। सरकार समस्याओं को सुलझाने के लिए लगातार प्राधिकरणों को आदेश दे रही है, लेकिन समाधान नहीं निकल पा रहा है। इससे आम आदमी में नाराज़गी बढ़ती है।

End of Feed