नोएडा

Noida Airport: नए साल में जेवर एयरपोर्ट से भरिए उड़ान, जानें कब से ट्रायल के लिए आएंगे विमान

उत्तर प्रदेश के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर साल 2024 से हवाई जहाज उड़ सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट निर्माण कार्य को तेजी से कराया जा रहा है।

Image

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

Photo : BCCL

नोएडा: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेजी से जारी निर्माण कार्य की मदद से इसके निर्धारित समय पर तैयार हो जाने और अगले साल से यहां विमान संचालन शुरू हो जाने की उम्मीद है। रनवे का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। जल्द ही ट्रायल की तारीख तय होनी है। अधिकारियों ने बताया कि फरवरी-2024 से अभ्यास के तौर पर उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस संचालन से नोएडा और उसके आसपास के जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने जेवर हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य का शुक्रवार को निरीक्षण करने के बाद संयुक्त समन्वय समिति की पांचवीं बैठक में कहा कि हवाई अड्डे पर निर्माण काम निर्धारित समय पर पूरा हो जाने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को समय पर पूरा करने को लेकर सरकार गंभीर है। बैठक में हवाई अड्डे के निर्माण से जुड़े अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

मानव संसाधन बढ़ाया गया

ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य में लगाई जाने वाली मशीनरी के साथ-साथ परियोजना में कार्यरत मानव संसाधन बढ़ाया गया है, ताकि निर्माण समय से पूरा हो सके। बैठक में केंद्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!