Noida: बारात में हुई हर्ष फायरिंग ने ली ढाई साल के मासूम की जान, दो के खिलाफ मामला दर्ज

Noida: नोएडा में एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Noida: गौतमबुद्ध नगर में सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग की वजह से एक बच्चे की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि बच्चे की उम्र मात्र ढाई वर्ष थी। जानकारी के अनुसार, यह घटना बरात में हुइ हर्ष फायरिंग के दौरान घटी। हर्ष फायरिंग के कारण पहले ही कई लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है। पुलिस इस मामले पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Police.

बारात में हुई हर्ष फायरिंग ने ली ढाई साल के मासूम की जान

हर्ष फायरिंग में गई बच्चे की जान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगाहपुर गांव में रविवार रात को एक बारात में की गई ‘हर्ष फायरिंग’ में ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ट्विंकल जैन ने बताया कि अगाहपुर गांव के निवासी बलवीर के घर गुरुग्राम से बारात आई थी। बारात में आए कुछ लोगों ने ‘हर्ष फायरिंग’ शुरू कर दी।

End of Feed