नोएडा

Noida Fire Video: प्लास्टिक कंपनी में लगी भयंकर आग, दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा के फेस टू थाना क्षेत्र में एक प्लास्टिक कंपनी में भयकंर आग लग गई। दमकल कर्मियों की 15 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि लाखों का सामान जल गया है।

Noida Factory Fire: नोएडा के फेस टू थाना क्षेत्र में प्लास्टिक के दाने से रैपर बाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने 15 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। आग लगने से कंपनी में रखा लाखों का रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।

5 घंटे में आग पर पाया गया काबू

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 3 बजे सूचना मिली फेज 2 थाना क्षेत्र के सी-44 में सती पॉलीप्लास्ट नामक कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। आग की सूचना देरी से मिलने के कारण पूरे फैक्ट्री परिसर में आग फैल गई। जिसके बाद तुरंत आसपास के स्टेशन समेत गाजियाबाद से दो गाड़ियों को बुलाया गया। 15 दमकल गाड़ियों की मदद से करीब 5 घंटे में आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया।

आग लगते ही सारे कर्मचारी बाहर निकल आए

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगते ही सारे कर्मचारी बाहर निकल गए। इस कारण अंदर कोई फंसा नहीं और जनहानि नहीं हुई। दमकलकर्मियों की टीम ने आग को फैलने से रोकने के लिए कड़ी मशक्कत की, इस वजह से पड़ोस की तीन कंपनियों तक आग नहीं फैली।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article