नोएडा

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान की सेंटरिंग गिरी; दो मजदूरों की हुई मौत

ग्रेटर नोएडा में एक निर्माणाधीन मकान की छत की सेंटरिंग गिर जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। एक मजदूर घायल हो गया है।

Image

ग्रेटर नोएडा में गिरी बिजली

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा में हादसा
  • दो मजदूरों की मौत
  • निर्माणाधीन घर की छत गिरी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हो गया है। ग्रेटर नोएडा में एक निर्माणाधीन मकान की सेंटरिंग गिर गई है, जिसकी चपेट में 3 मजदूर आ गए हैं। तीन में से दो मजदूर की मौते पर ही मौत हो गई है, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

सूरजपुर क्षेत्र की घटना

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंदर निर्दोष सिंह के निर्माणाधीन मकान की छत की सेंटरिंग गिर गई। जहां काम करते हुए 3 मजदूर गिर जाने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दो मजदूर की मौत

उपचार के दौरान दो मजदूर की मौत हो गई। जिनकी पहचान अजय पुत्र रामनिवास, उम्र 28 वर्ष, जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश व राजेंदर सिंह पुत्र कुंवर, उम्र 53 वर्ष , अलीगढ़, उत्तर प्रदेश की मृत्यु हो गयी। घायल समसू पुत्र नूरदीन उम्र 35 वर्ष, ग्राम मंडपा, थाना दनकौर का उपचार चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाही जारी

पुलिस, मृत मजदूरों के शवों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही ह। मौके पर मृतकों के परिजन व घायल के परिजन मौजूद हैं। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article