NOIDA: नोएडा का बिजली बुनियादी ढांचा बहुत कमजोर, गर्मी के साथ आने वाली ये समस्‍या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 11:24 AM IST

NOIDA: नोएडा के लोगों को इस गर्मी में भी बिजली किल्‍लत का सामना करना पड़ सकता है। क्‍योंकि मांग और आपूर्ति के अंतर को कम करने के लिए अभी तक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। पिछले साल हुए सर्वे में शहर को 80 नए ट्रांसफार्मर के अलावा कई अन्‍य बुनियादी ढांचों के विकास की जरूरत है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 80 नए ट्रांसफार्मर और 30 से अधिक पुराने ट्रांसफार्मर को बदलने की जरूरत
  • बुनियादी ढांचा 1,400 मेगावाट का, गर्मियों में डिमांड 2,000 मेगावाट तक पहुंच रहा
  • पीवीवीएनएल और डिस्कॉम मुख्यालय के बीच हुआ दो साल का समझौता


NOIDA: नोएडा के लोगों को इस गर्मी एकबार फिर से बिजली समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। शहर की मांग और आपूर्ति के अंतर को कम करने के लिए डिस्कॉम मुख्यालय ने अभी तक न तो बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए धन जारी किया है और न ही अभी तक मेंटिनेंस का कार्य शुरू किया गया है। बिजली सप्‍लाई की बुनियादी ढांचा कमजोर होने के कारण पिछले साल भी नोएडा के लोगों को भारी समस्‍या का सामना करना पड़ा था। नोएडा में बिजली सप्‍लाई का बुनियादी ढांचा 1,400 मेगावाट का है, जबकि पिछले साल गर्मियों में बिजली डिमांड 2,000 मेगावाट तक पहुंच गया था। इस वजह से बिजली सप्‍लाई बुरी तरह प्रभावित हुई थी।

noida news

गर्मी में नोएडा में दिखेगा बिजली समस्‍या

नोएडा बिजली विभाग ने पिछले साल कहा था कि शहर के बिजली सप्‍लाई ढांचा को मजबूत बनाया जाएगा, जिससे डिमांड बढ़ने पर किसी तरह की परेशानी न हो, लेकिन अभी तक बजट तक जारी नहीं हुआ। बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, शहर के बुनियादी ढांचा को मजबूत बनाने के लिए पिछले साल एक सर्वे किया गया था। जिसमें पता चला था कि लोड कम करने के लिए 80 नए ट्रांसफार्मर की जरूरत है। वहीं, करीब 30 पुराने ट्रांसफार्मर को बदलने को कहा गया था। इसके अलावा 40 स्थानों पर नए एबीसी केबल लगाने और 50 जर्जर लाइनों के मेंटिनेंस की जरूरत है, लेकिन अभी तब बजट ही नहीं मिला, जिसकी वजह से ये कार्य नहीं हो पाए।

End of Feed