Noida Police Rate List: नोएडा में पुलिस का रिश्वत वाला 'रेट कार्ड' हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, एक सस्पेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2023, 12:51 PM IST

Noida Police Rate List: दावा किया जा रहा है कि यह रेट लिस्ट​ उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक पुलिस स्टेशन का है। जो स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार का संकेत देता है। घटना के सामने आने के बाद गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने इस प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।

Noida Police Rate List: नोएडा पुलिस की एक मामले को लेकर बहुत ही किरकिरी हो रही है। नोएडा पुलिस भले ही भ्रष्टाचार से इनकार करे, लेकिन उसके रिश्वत वाली रेट लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले में नोएडा पुलिस के अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

noida police

नोएडा पुलिस का रिश्वत वाला रेट लिस्ट वायरल (प्रतीकात्मक फोटो)

End of Feed