सीमा हैदर और उसका प्रेमी सचिन की प्रेम कहानी के बीच मिथिलेश भाटी भी सुर्खियों में हैं, उनके एक बयान से घमासान मचा हुआ है जिसमें उन्होंने सचिन को लेकर कहा था कि-लप्पू सा सचिन.. इसको लेकर उन्हें लीगल नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है वहीं वकीलों की टीम मिथिलेश के समर्थन में सामने आ गई है।
वकीलों ने ऐलान कर दिया है अगर, नोटिस भेजा गया तो वो फ्री में केस लड़ेंगे और वो सीमा के साथ हैं, गौर हो कि मिथलेश भाटी ने कहा था कि लीगल का जवाब लीगल से दिया जाएगा। मेरी मंशा गलत नहीं थी कुछ कहने की और गांव की भाषा में मैंने बोल दिया लप्पू और झींगुर, हमको मानहानि का नोटिस दे रहे हैं सीमा बाहर से अवैध तरीके से आई उसका कुछ नहीं।
वकीलों का कहना है अगर, मिथिलेश को कोई नोटिस भेजा जाता है तो वो फ्री में उनका केस लड़ेंगे वहीं इन वकीलों ने कहा सचिन-सीमा के वकील एपी सिंह लड़वाने की कोशिश कर रहे हैं और हम लोग ऐसा होने नहीं देंगे।
