'आओ पहले पाओ'! Noida Airport-Film City के करीब बनाएं 'अपना घर', ऐसे पूरा होगा NCR में आशियाने का सपना

उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida Airport) और इंटरनेशनल फिल्म सिटी (Film City) के करीब 'अपने घर' का सपना पूरा कर रही है। यीडा ने बिल्ड-अप हाउसिंग स्कीम (YEIDA Build UP Housing Scheme) की शुरुआत की है। आप 21 लाख से 45 लाख के बीच अपने फ्लैट की बुकिंग करा सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा एयरपोर्ट-फिल्म सिटी के करीब पूरा करें 'अपने घर' का सपना
  • यीडा ने की बिल्ड-अप हाउसिंग स्कीम की शुरुआत
  • 21 लाख से 45 लाख के बीच बुकिंग करा सकेंगे 1 BHK-2 BHK फ्लैट

नोएडा: दिल्ली-एनसीआर में रहना हर किसी का सपना होता है और अगर वो घर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport), फिल्म सिटी (Film City) और टॉय पार्क जैसे बड़े डेस्टिनेशंस के पास हो तो कहना ही क्या। यूपी सरकार प्रदेश के ऐसे ही लोगों का सपना पूरा कर रही है। लोगों को इन डेस्टिनेशंस के पास न सिर्फ अपना फ्लैट खरीदने का अवसर मिलेगा, बल्कि यहां मिल रही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का लाभ उठाने का मौका मिल रहा है और वो भी अपेक्षाकृत कम पैसों में। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर 22डी में बिल्ट अप हाउसिंग स्कीम लांच की है, जिसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फ्लैट्स बुक किए जा सकेंगे। इस स्कीम की शुरुआत 19 सितंबर को हुई है और स्कीम बंद होने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। इसके तहत 21 लाख से 45 लाख रुपए तक में वन बीएचके से लेकर 2 बीएचके फ्लैट बुक किए जा सकेंगे।

YEIDA build up housing scheme

यीडा बिल्ड-अप हाउसिंग स्कीम

3 कैटेगरीज में मिलेंगे फ्लैट्स

स्कीम के तहत तीन कैटेगरी में कुल 1239 फ्लैट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। पहली कैटेगरी अफोर्डेबल हाउसिंग की है। इसमें 29.76 स्क्वायर मीटर सुपर एरिया और 21.62 स्क्वायर मीटर कारपेट एरिया के कुल 276 वन बीएचके फ्लैट्स उपलब्ध होंगे। इसके ग्राउंड फ्लोर फ्लैट की कीमत 23.37 किमी., जबकि फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर फ्लैट की कीमत 20.72 लाख है। इसी तरह, दूसरी कैटेगरी में 713 वन बीएचके फ्लैट्स होंगे, जिनका सुपर एरिया 54.75 स्क्वायर मीटर और कारपेट एरिया 36.97 स्क्वायर मीटर होगा। यह सभी फ्लैट 33.05 लाख में उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, तीसरी और अंतिम कैटेगरी में 2 बीएचके फ्लैट होंगे, जिनकी कुल संख्या 250 है। 99.85 स्क्वायर मीटर सुपर एरिया और 64.72 स्क्वायर मीटर कारपेट एरिया वाले इन फ्लैट की कीमत 45.09 लाख रुपए है।

End of Feed