Murder in Noida : अपनी क्‍लासमेट से गले मिला और फिर गोली मारकर की हत्‍या, हॉस्‍टल जाकर छात्र ने खुद भी दी जान

Murder in Greater Noida : यूपी के ग्रेटर नोएडा स्थित एक यूनिवर्सिटी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां की पर एक छात्र ने अपने ही साथ पढ़ने वाली छात्रा की गोली मारकर बेरहमी से हत्‍या कर दी और फिर खुद को भी मौत के घाट उतार दिया। ग्रेटर नोएडा की यूनिवर्सिटी में हुई वारदात के बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें दिखा कि छात्र ने लड़की के सीने पर दो बार फायर झोंका और पिस्‍टल लेकर बाहर की भाग गया। कॉलेज के ही अन्‍य छात्रों ने बताया है कि फरार होने के बाद लड़का सीधे अपने हॉस्टल के रूम में पहुंचा और खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। पुलिस का कहना है कि मामला एक तरफा प्यार या फिर प्यार में धोखे का प्रतीत होता है।

​Noida Murder, Noida Student Murder Case, Noida Murder Latest News

नोएडा में छात्रा की गोली मारकर की हत्‍या। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

बीए की पढ़ाई कर रहे थे दोनों

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़का अनुज अमरोहा के धनौरा का रहने वाला था और छात्रा कानपुर की निवासी थी। दोनों ही बीए सोशियोलॉजी के स्‍टूडेंट थे। दोनों में कई साल पुरानी दोस्‍ती थी। गुरुवार को दोनों यूनिवर्सिटी के डाइनिंग हॉल में बैठे लंच करते हुए काफी देर तक बातचीत करते रहे। इसके बाद जब दोनों उठे तो आपस में एक-दूसरे से गले भी मिले, लेकिन इसी बीच अनुज ने पिस्‍टल निकालकर छात्रा के सीने पर दो बार फायर किए। छात्रा को लहूलुहान हालत में पड़ा देख वहां मौजूद अन्‍य लोग काफी घबरा गए और उन्‍होंन प्रोपफेसर्स को जानकारी दी।

End of Feed