Greater Noida West के लिए खुशखबरी, मेट्रो लाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां के लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि मेट्रो हिंडन पार करके नोएडा एक्सटेंशन में आए। अब एनएमआरसी ने एक्वा लाइन मेट्रो को ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। देखें पूरी डिटेल और कहां-कहां बनेंगे स्टेशन -

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग लंबे समय से पब्लिक ट्रांसपोर्ट और मेट्रो रेल की मांग कर रहे हैं। मेट्रो को लेकर स्थानीय लोग हर रविवार प्रदर्शन भी करते रहे हैं। आखिर अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के लिए खुशखबरी ये है कि नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने एक्वा लाइन मेट्रो को ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस कदम से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी और अच्छी हो जाएगी। इससे लोगों को आवाजाही में आसानी होगी और सड़कों का ट्रैफिक भी कुछ हद तक कम होगा। चलिए जानते हैं क्या है एक्वा लाइन मेट्रो को लेकर NMRC की पूरी तैयारी -

greater noida west metro

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चलेगी मेट्रो

ग्रेटर नोएडा से नोएडा के सेक्टर 51 तक चल रही एक्वा लाइन मेट्रो को अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक बढ़ाने की योजना है। इस कॉरिडोर में कुल 11 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। यह स्टेशन नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रमुख स्थानों पर होंगे, जिनमें नोएडा के सेक्टर 51 के अलावा सेक्टर 61, 70, 122 और 123 भी शामिल होंगे। कुल 17.43 किमी लंबा इस एक्सटेंशन प्रोजेक्ट में ये 11 स्टेशन होंगे।

End of Feed