DLF Mall: डीएलएफ मॉल की एक्टिव नोएडा वर्ल्ड अर्थ डे रन में दौड़े अभिनेता मिलिंद सोमन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2023, 09:22 PM IST

DLF Mall: डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया का एक्टिव नोएडा सक्रिय जीवन शैली, मनोरंजन, स्वास्थ्य, खुशी को अमल में लाने का अनूठा मंच है। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ शहर के निवासियों के बीच स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना है।

DLF Mall: डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया अपने सभी ग्राहकों को शानदार खरीदारी अनुभव और अद्वितीय सेवाएं प्रदान करने के सात साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। उत्सव की शुरुआत करने के लिए मॉल ने रविवार को अपनी डीएलएफ एमओआई एक्टिव नोएडा पहल के तहत विश्व पृथ्वी दिवस (वर्ल्ड अर्थ डे) के अवसर पर एक रन का आयोजन किया। जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता और युवाओं में फिटनेस के रॉल मॉडल मिलिंद सोमन ने इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई और 10 किमी मैराथन में दौड़ लगाई।

DLF.

डीएलएफ मॉल की एक्टिव नोएडा वर्ल्ड अर्थ डे रन में दौड़े अभिनेता मिलिंद सोमन

डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया का एक्टिव नोएडा सक्रिय जीवन शैली, मनोरंजन, स्वास्थ्य, खुशी को अमल में लाने का अनूठा मंच है। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ शहर के निवासियों के बीच स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना है। वर्ल्ड अर्थ डे रन मॉल के लिए इन दो लक्ष्यों को एकीकृत करने का एक शानदार तरीका था और इसकी सालगिरह का जश्न शुरू हो गया है।

End of Feed