सवारी नहीं, जान को आफत हैं ये ऑटो; जिले के 900 ऑटो रिक्शा को खतरनाक घोषित किया गया

नोएडा में 900 से अधिक ऑटो बिना फिटनेस जांच के सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। परिवहन विभाग के अनुसार, इन ऑटो की फिटनेस खत्म हो चुकी है, लेकिन मालिकों ने जांच कराने में रुचि नहीं दिखाई है। बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के ऑटो चलाना न केवल यात्री के लिए जोखिमपूर्ण है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में बीमा क्लेम भी नहीं मिल सकता।

नोएडा के 900 से अधिक ऑटो में सफर करना खतरनाक साबित हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, इन ऑटो की फिटनेस की जांच नहीं कराई जाती है। ऐसे में ये ऑटो सड़कों पर चलने लायक नहीं रह जाते हैं। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा में तकरीबन 19000 ऑटो पंजीकृत हैं। इनमें से 918 ऑटो की फिटनेस खत्म हो चुकी है। ये सभी यात्री ऑटो हैं। विभाग का कहना है कि, ऑटो मालिकों और चालकों को फिटनेस जांच कराने के लिए कई बार नोटिस भेजा गया है, लेकिन उन्होंने इसे अनदेखा कर जांच नहीं कराई है।

900 auto rickshaws in Noida declared dangerous

नोएडा के 900 ऑटो रिक्शा हुए खतरनाक घोषित

एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा के मुताबिक, बिना फिटनेस जांच के ऑटो में सफर करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह यात्री और चालक की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के वाहन चलाने पर चालान कट सकता है और ऑटो सीज भी किए जा सकता है। अगर वाहन के पास फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं है और दुर्घटना होती है तो बीमा कंपनी क्लेम नहीं देती है। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने कहा कि अगर लोगों को सड़कों पर ऑटो समेत अन्य जर्जर वाहन चलते नजर आते हैं तो वे इसकी सूचना सेक्टर 33 स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में दे सकते हैं।

End of Feed