जिले में 34 ऐसी जगहें, जहां पर कुत्ते ज्यादा हिंसक, जानें कौन से हैं वो इलाके

गौतम बुद्ध नगर में हिंसक कुत्तों के हॉटस्पॉट में बढ़ोतरी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नोएडा के सेक्टर-110 सहित 14 नए स्थानों की पहचान की है, जहां पर कुत्ते काटने की आशंका ज्यादा है। इन जगहों को चिह्नित करने के लिए रैबीज के टीके लगवाने के लिए आने वाले लोगों के आंकड़ों का सहारा लिया गया है। जिले के 34 स्थानों पर कुत्ते सबसे अधिक हिंसक हैं।

Dog Bite Hotspots: दिल्ली से सटे NCR के प्रमुख शहर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 34 ऐसे स्थानों की पहचान की गई है, जहां पर कुत्ते सबसे ज्यादा हिंसक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कुत्तों के काटने के लिहाज से इस साल 14 नए हॉटस्पॉट की पहचान की है। पिछले साल तक ऐसे हॉटस्पॉट की संख्या 20 थी। इस तरह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 34 ऐसे हॉटस्पॉट की पहचान हुई है, जहां कुत्ते सबसे ज्यादा हिंसक हैं।

dog bite hotspots of noida

जिले में बढ़ीं कटखने कुत्तों की जगहें (सांकेतिक तस्वीर)

कैसे की गई हॉटस्पॉट की पहचान

स्वास्थ्य विभाग ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुत्ता काटने के लिहाज से हॉटस्पॉट की संख्या 34 बताई है। लेकिन प्रश्न है कि इन हॉटस्पॉट की पहचान कैसे की गई? हॉटस्पॉट की पहचान एंटी रेबीज टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के आधार पर की गई है।

End of Feed