Noida Weather Report in Hindi: नोएडा समेत पूरे एनसीआर में शनिवार को अच्छी धूप खिली थी। आसमान में धूप के चमकने से लोगों के चेहरे भी खिल उठे। शनिवार की धूप ने लोगों को गर्मियां आने का एहसास करा दिया। लंबे समय बाद यहां अच्छी धूप देखने को मिली। हालांकि ठंडी अभी गई नही हैं। मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है और ठंड की वापस फिर से होगी। नोएडा में सुबह कोहरा देखने को मिला। आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन में धूप निकलने की भी संभावना बनी हुई है।
नोएडा का मौसम
आज नोएडा का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार आज नोएडा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात के दौरान तापमान में फिर से गिरावट होगी। रात में यहां का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
फिर से लौटेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते वहां से ठंडी हवाएं नहीं आ रही है। जिसके चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड फिर से बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी की शुरुआत बारिश से होगी। 1 फरवरी से हल्की बारिश होने के आसार हैं। जिसके बाद एक बार फिर ठंड लौटेगी और तापमान में गिरावट होगी।
