Noida Sector 41 weather Report in Hindi: नोएडा में ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कड़ाके की ठंड में लोगों को कांपता हुआ देखा जा सकता है। पूरे उत्तर भारत में ठंड अपना सितम ढा रही है। नोएडा समेत पूरी एनसीआर में ठंड का कहर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसके कारण यात्रा भी बड़े स्तर पर प्रभावित हो रहा है। सड़क यातायात से लेकर हवाई यातायात पर कोहरे का प्रकोप देखा जा सकता है।
पिछले दिनों एनसीआर के क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण तापमान में कमी आई है और ठंड में इजाफा देखा जा रहा है। नोएडा के तापमान की बात करें अभी नोएडा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं आसमान में बादल छाए हुए है। नोएडा में शीतलहर भी चल रही है, जिसके कारण लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा के कुछ क्षेत्र में 10 डिग्री का तापमान बना हुआ है, वहीं कई इलाकों में तापमान इससे कम और अधिक दर्ज किया गया है।
जानिए नोएडा सेक्टर 41 का मौसम कैसा रहेगा
नोएडा में सुबह की शुरुआत में तापमान न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री दर्ज किया था वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया था। जैसे-जैसे दिन बढ़ता जा रहा है, तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि शीतलहर के चलते ठंड पर इसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। बता दें कि धुंध से भरी धूप में नोएडा के सेक्टर 41 का तापमान सुबह में 9 डिग्री था, जो अब बढ़कर 11 डिग्री हो गया है। जानकारी के अनुसार शाम तक में तापमान 8 डिग्री तक गिर सकता है।
बारिश को लेकर क्या है हाल
पिछले दिनों एनसीआर में हल्की बारिश हुई थी। तब से नोएडा के आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने अभी तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई गई है। जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में यदि नोएडा में बारिश होती है तो ऐसे में लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कुछ ही दिन के भीतर नोएडा के लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।
