नोएडा

UP Metro: नोएडा मेट्रो में यात्रा के लिए लॉन्च हुआ कार्ड, दिल्ली के लोगों को भी मिलेगा लाभ

UP Metro: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक नई थीम का एक्सिस कार्ड लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही बता दें कि दिल्ली मेट्रो और नोएडा मेट्रो में यात्रा करने के लिए सिंगल यूज मेट्रो कार्ड की दिशा में NMRC और DMRC काम कर रही है।

Image

नोएडा मेट्रो

Photo : iStock

UP Metro: एनएमआरसी के सफलतापूर्वक पांच साल पूरे होने की खुशी में नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा एसबीआई के साथ मिलकर यात्रा करने वालों के लिए नया एक्सिस कार्ड लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही बता दें कि जल्द ही एक ऐसा सिंगल यूस एक्सिस कार्ड जारी किया जाएगा, जिससे दिल्ली वालों को भी लाभ होगा। अब आप सोच रहे होंगे कैस? दरअसल नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन एक साथ मिलकर सिंगल यूज कार्ड की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत एक मेट्रो कार्ड का प्रयोग कर दिल्ली और नोएडा दोनों मेट्रो में यात्रा की जा सकेगी।

कैसा दिखता नया एसबीआई एक्सिस कार्ड

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) द्वारा एसबीआई के साथ मिलकर जारी नया एक्सिस कार्ड चंद्रयान 3 की थीम पर बनाया गया है। इस थीम के बारे में बात करते हुए NMRC के एमडी लोकेश एम ने बताया कि थीम का चयन करने के लिए बहुत विचार विमर्श कर फैसला लिया गया है। उनका मानना है कि जिस प्रकार चंद्रयान 3 सफल हुआ है उसी प्रकार के नोएडा मेट्रो भी सफल होगी। नोएडा मेट्रो से जेवर एयरपोर्ट से कनेक्ट होने पर लाखों लोगों को इसका लाभ होगा।

नोएडा और दिल्ली मेट्रो के लिए एक कार्ड

नोएडा और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा सिंगल यूज मेट्रो कार्ड को लेकर बात चल रही है। दिल्ली और नोएडा के यात्रियों को राहत देने के लिए दोनों रेल कॉरपोरेशन सिंगल यूज कार्ड की दिशा में कार्य करने की योजना बना रही है। जल्द ही दिल्ली से नोएडा यात्रा करने वाले लोगों को खुशखबरी मिलने वाली है। इसके साथ ही बता दें कि एनएमआरसी ने हर स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन लगवाई है, ताकि लोगों को टिकट लेने में ज्यादा दिक्कत न हो।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article