Noida- Ghaziabad Weather Forecast Today: नोएडा-गाजियाबाद में ठंड अभी बाकी, सर्द हवाओं से लुढ़का पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Noida-Ghaziabad Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: गाजियाबाद में बादल छाए हुए हैं। सर्द हवाओं से नोएडा और गाजियाबाद में पारा गिरता दिख रहा है।

Noida-Ghaziabad Weather Today in Hindi: नोएडा और गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम अचानक बदलने लगा है। मंगलवार से ही एनसीआर के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर देखने को मिल रहा है। बता दें कि बीते दिनों तेज धूप के कारण गाजियाबाद और नोएडा के तापमान में वृद्धि हुई थी। ठंड कम होने के साथ गर्मी की शुरुआत होने लगी थी। इसी बीच अचानक मौसम बदलने और बारिश होने से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ को ही बताया जा रहा है। हालांकि अभी गाजियाबाद और नोएडा का मौसम साफ है। नोएडा में सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई है। वहीं गाजियाबाद के मौसम की बात करें तो आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान के बीच आइए जानें आज दिनभर कैसा रहेगा गाजियाबाद और नोएडा का मौसम...

Noida- Ghaziabad Weather Forecast Today

नोएडा और गाजियाबाद में मौसम का हाल

गाजियाबाद में आज मौसम का हाल

गाजियाबाद में सोमवार की रात तेज बारिश दर्ज की गई थी। उसके बाद सुबह का मौसम साफ बना हुआ था। मौसम विभाग के दो दिन बारिश के पूर्वानुमान के बीच मंगलवार आधी रात में भी शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं की वजह से ठंड बढ़ी है, लेकिन धूप निकलने से तापमान सुहाना रहने की उम्मीद है। आज सुबह से मौसम की बात करें तो गाजियाबाद में आसमान में कई स्थानों पर घने बादल छाए हुए है। तापमान की बात करें तो शहर का तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं दिन के समय में न्यूनतम तापमान बढ़ कर 15 से 17 के बीच पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री तक पहुंच सकता है।

End of Feed