नोएडा

Noida Weather Forecast Today: बारिश के बाद नोएडा में लुढ़का पारा, कोहरे के अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा आज शहर का मौसम

Noida Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: नोएडा में बीती रात हुई बारिश के चलते सुबह की शुरुआत मध्यम कोहरे के साथ हुई। मौसम विभाग ने शहर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज सुबह से ही बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Image

नोएडा में बारिश का अलर्ट

Noida Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा में रविवार को धूप देखने को नहीं मिली। रविवार को पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होते हुए देखी गई। रविवार को दिन में और रात में हुई बारिश के कारण आज नोएडा की सुबह कोहरे के साथ हुई है। नोएडा में सुबह मध्यम श्रेणी का कोहरा देखा गया है। ठंड और बारिश के बीच स्थिति को परखते हुए मौसम विभाग ने नोएडा में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

नोएडा में बारिश का अलर्ट

रविवार को नोएडा में 2 एमएम की बारिश दर्ज की गई है। दिनभर रुक-रुक कर कई बार नोएडा में बादलों को बरसते हुए देखा गया। शाम में तेज बारिश ने ठंड फिर बढ़ाई। नोएडा में पारा गिरता हुआ देखा गया। बीते दिन हुई बारिश के बाद शहर में सुबह से बारिश की स्थिति बनी हुई है। फरवरी की शुरुआत से नोएडा में बारिश का सिलसिला चल रहा है। शनिवार को धूप निकली तो थी लेकिन कुछ घंटो के बाद बारिश ने लोगों की फिर मुश्किलें बढ़ा दी। मिली जानकारी के अनुसार 6 फरवरी तक नोएडा में बारिश का सिलसिला ऐसा ही चलता रहेगा। उसके बाद मौसम के साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नोएडा में मौसम का हाल

नोएडा के आज के तापमान की बात करें तो शहर का 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री बताया जा रहा है। दोपहर तक तापमान में वृद्धि होने से ये 18 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं शाम होते-होते वापस न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी। रविवार के तापमान की बात करें तो नोएडा में रविवार के दिन न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री दर्ज किया गया था। कल की तुलना में आज नोएडा के तापमान में कमी दर्ज की गई है। बारिश के बाद नोएडा में ठंड ने वापस दस्तक दी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article