Delhi-NCR Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद हुआ कोहरा, जानें कैसा रहेगा आज शाम को मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में सुबह की शुरुआत मध्यम कोहरे के साथ हुई है। दिल्ली में आज सुबह तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। आइए जानते हैं कि शाम को मौसम कैसा रहेगा।

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली एनसीआर में मौसम के मिजाज रविवार से सही नहीं है। उत्तर पूर्वी और पूर्वी दिल्ली के साथ कई इलाकों में रविवार की रात झमाझम बारिश हुई है। वहीं कई इलाकों में बारिश की बौछार दर्ज की गई है। आज सुबह से ही बारिश के आसार बने हुए हैं। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर में आज फिर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि रविवार दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश के बाद जहां अधिकतम तापमान में कमी आई वहीं न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत मध्यम कोहरे से हुई है। दोपहर में धूप ने भी अपने दर्शन दिए। आइए जानते हैं कि शाम में मौसम कैसा रहने वाला है।

Delhi-NCR Weather Forecast Today

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम हाल

दिल्ली-एनसीआर का तापमान (Delhi-NCR Temperature)

End of Feed