गाजियाबाद

Ghaziabad Weather Forecast Today: गाजियाबाद में फिर बरसे बादल, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Ghaziabad Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: गाजियाबाद में बीती रात बारिश के बाद सुबह का मौसम साफ नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार, आज रुक रुककर पूरा दिन बारिश होने की संभावना है।

Image

गाजियाबाद में बारिश का अलर्ट जारी

Photo : iStock

Ghaziabad Weather Forecast Today in Hindi: गाजियाबाद में सुबह मौसम साफ रहा है। शहर के लोगों को कोहरे से राहत मिल गई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के बताए अनुसार, आज शहर में बारिश होने की पूरी उम्मीद है। गाजियाबाद में बीती रात फिर बारिश हुई है। शनिवार को धूप खिलने के बात शाम तक में मौसम के मिजाज गड़बड़ाने लगे थे। रात होते-होते मौसम ने करवट ली, जिसके बाद पूरे शहर में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। फिलहाल शहर के लोगों को कोहरे से राहत मिल गई है। अगर बारिश के साथ हवाएं नहीं चलती है तो ऐसी स्थिति में ठंड से राहत मिलने की भी उम्मीद है।

कैसा रहेगा आज गाजियाबाद का मौसम

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आज गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में बारिश की संभावना है। बीती रात हुई हल्की बारिश से आज बारिश होने की संभावनाएं बढ़ती जा रही है। फरवरी की शुरुआत से ही शहर में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। बारिश के बाद चल रही हवाओं के कारण कोहरा तो साफ हुआ है लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं आई है। गाजियाबाद के आज के तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही समय-समय पर यहां गरज के साथ बारिश या हवाओं के साथ बारिश होती नजर आएगी। शनिवार के मौसम की बात करें तो पूरे शहर को मौसम साफ था। धूप खिलने से लोगों के चेहरे भी खिल उठे थे।

बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर गाजियाबाद और एनसीआर के इलाकों पर देखने को मिल रहा है। गाजियाबाद में 5 फरवरी तक रुक रुककर बारिश होने की संभावना है। 6 फरवरी के बाद बारिश से लोगों की परेशानियां कम होगी। उसके बाद मौसम साफ होने लगेगा। ठंड की माने तो पूरी फरवरी ठंड देखने को मिलेगी। बस फर्क इतना होगा की ठंड में समय के साथ कमी आनी शुरू हो जाएगी। ठिठुरन वाली ठंड का असर कम होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article