Noida News: सुपरटेक के घर खरीदारों के लिए राहत की खबर, इस सोसाइटी में शुरू होगी रजिस्ट्री

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज भी बहुत सी सोसाइटी ऐसी हैं, जहां लोग रह तो सालों से रह रहे हैं, लेकिन उन्हें मालिकाना हक नहीं मिला है। फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं। आज सुप्रीम कोर्ट से सुपरटेक के घर खरीदारों के लिए एक राहत की खबर आई है।

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज भी बहुत सी सोसाइटी ऐसी हैं, जहां लोग रह तो सालों से रह रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें मालिकाना हक नहीं मिला है। फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं। आज सुप्रीम कोर्ट से एक राहत की खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक बिल्डर के बहुचर्चित सुपरनोवा प्रोजेक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने घर खरीदारों को बड़ी राहत देते हुए 397 फ्लैटों के मालिकों को मालिकाना हक देने की बात कही है। यानी अब इन फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू होगी।

supertech supernova

सुपरटेक के खरीदारों के लिए खुशखबरी

सुप्रीम कोर्ट ने सुपरनोवा प्रोजेक्ट में घर खरीदने वाले घर खरीदारों के लिए राहत का फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 497 घर खरीदारों को अब उनके फ्लैटों का मालिकाना हक मिल जाएगा। जल्द ही उनकी रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी। बता दें कि नोवा ईस्ट और नोवा वेस्ट में कुल 583 फ्लैट्स हैं। इनमें से अब तक 85 की रजिस्ट्री हो चुकी है।

End of Feed