PM मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; 1.2 करोड़ यात्री और विशाल कार्गो हब, जानें क्या है खासियत

Jewar Airport: पीएम मोदी ने जेवर में 11,200 करोड़ की लागत वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Phase-1) का उद्घाटन कर दिया है। 1.2 करोड़ यात्री क्षमता और नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन वाले इस एयरपोर्ट की बड़ी खासियतें और पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें यहां विस्तार से पढ़ें।

Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतम बुद्ध नगर के बहुप्रतीक्षित जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) के पहले चरण का भव्य उद्घाटन कर दिया है। 11,200 करोड़ के निवेश से तैयार यह एयरपोर्ट भारत के 'ग्लोबल एविएशन हब' बनने की दिशा में एक विशाल कदम है।

pm modi inaugurated jewar airport.

प्रधानमंत्री ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया

उद्घाटन समारोह और PM मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे जेवर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उन्होंने सबसे पहले टर्मिनल बिल्डिंग का वॉकथ्रू किया और अत्याधुनिक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने औपचारिक रूप से एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए इसे नए भारत की आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर शक्ति का प्रतीक बताया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई मेहमान उपस्थित रहे।

End of Feed