Noida News: श्रमिकों की सुविधाएं सुनिश्चित हों, श्रम कानूनों का पालन करते हुए कर्मचारियों से तुरंत बात करें कंपनियां, नोएडा प्रदर्शन CM योगी का आदेश

Noida Workers Demand: नोएडा के फेज 2 में कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन किया। इसके बाद नोएडा के कोने-कोने में जबरदस्त जाम लग गया है। भारी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए। सीएम योगी ने बयान जारी किया।

Noida News: वेतन बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में बीते चार दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का आंदोलन सोमवार को और उग्र हो गया और उन्होंने कई जगहों पर जाम लगाया और तोड़फोड़ की। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 63, सेक्टर 62, सेक्टर 15, फेस-दो औद्योगिक क्षेत्र, सूरजपुर, नॉलेज पार्क क्षेत्र, दादरी क्षेत्र और ईकोटेक- प्रथम के औद्योगिक क्षेत्र में सुबह से ही मजदूरों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कर्मचारियों के लिए अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि श्रमिकों की सुविधाएं सुनिश्चित हों। नोएडा में प्रदर्शन को लेकर सीएम योगी ने बयान जारी करते हुए कहा कि श्रम कानूनों का कंपनियों को जल्द से जल्द पालन शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि तुरंत कर्मचारियों से कंपनियां बात करें।

Noida Chakka Jam: नोएडा में क्यों उग्र हो गए कर्मचारी? कारों में तोड़फोड़, पत्थरबाजी; सीएम योगी बोले- 24 घंटे में...

Noida Chakka Jam: नोएडा में क्यों उग्र हो गए कर्मचारी? कारों में तोड़फोड़, पत्थरबाजी; सीएम योगी बोले- 24 घंटे में...

प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की, पत्थरबाजी की। बड़ी संख्या में मजदूर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर एकत्र हुए हैं। झड़प के बाद स्थिति बेकाबू हो गई, जिससे सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। पत्थरबाजी से हालात और बिगड़ गए।

End of Feed