नोएडा की गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में मचा हड़कंप; अचानक गिरा फ्लैट की छत का लेंटर, बाल-बाल बची शख्स की जान

नोएडा की गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में छत का लेंटर गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे में एक व्यक्ति की बाल-बाल बची जान के बाद निवासियों ने निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Noida News: नोएडा के सेक्टर-75 स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोसाइटी के प्लॉट नंबर-9 में स्थित टावर C-2 के फ्लैट नंबर 1814 की छत का लेंटर अचानक टूटकर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय फ्लैट में मौजूद व्यक्ति कुछ ही पल पहले बिस्तर से उठकर पानी पीने के लिए चला गया था। इसी वजह से वह हादसे की चपेट में आने से बच गया। अगर वह उसी जगह पर मौजूद रहता, तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी।

Noida Society Ceiling Fall

नोएडा की गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में टला बड़ा हादसा

निवासियों ने बोला यह कोई पहली घटना

घटना के बाद पूरे परिसर में रहने वाले लोगों के बीच चिंता और डर का माहौल बन गया। निवासियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि सोसाइटी में लंबे समय से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। उनका आरोप है कि कई टावरों और फ्लैटों में दीवारों पर दरारें दिखाई देती हैं, जगह-जगह प्लास्टर उखड़ रहा है और कुछ स्थानों पर बालकनियों एवं अन्य संरचनात्मक हिस्सों में भी कमजोर निर्माण के संकेत देखने को मिले हैं। इसके बावजूद अब तक समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।

End of Feed