Noida News: गार्डन गैलेरिया मॉल के बाहर जमकर चले लात-घूंसे, 7 लोग अरेस्ट; देखें Video

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के बाहर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Noida News: नोएडा के सेक्टर-39 में स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मॉल के बाहर दो पक्षों में मामूली सी बात को लेकर झड़प हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि उनके बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद डांस करने को लेकर शुरू हुआ था, जो हाथापाई और हिंसक झड़प में बदल गया। जिसमें पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है, मामले में आगे की जांच जारी है।

Noida fighting

पुलिस ने 7 लोगों को अरेस्ट किया

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।

End of Feed