इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ नोएडा डीएम मेधा रूपम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, जानें क्या है पूरा मामला

नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें छात्रा आकृति चौधरी की रासुका के तहत हिरासत को रद्द कर पांच लाख रुपये मुआवजे का निर्देश दिया गया था।

Medha Roopam: नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जिसमें नोएडा में अप्रैल में हुए मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लेने के मामले में उनके वेतन से पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि काटने का निर्देश दिया गया था। दो सितंबर को हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक की पढ़ाई कर चुकी छात्रा आकृति चौधरी (25) की हिरासत रद्द कर दी थी।

Noida DM Medha Roopam

नोएडा डीएम मेधा रूपम (फाइल फोटो)

रासुका के तहत हिरासत में लिया गया था छात्रा को

आकृति चौधरी को अप्रैल में नोएडा में हुए मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के संबंध में रासुका के तहत हिरासत में लिया गया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने चौधरी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को मंजूर करते हुए कहा था कि उनकी हिरासत राज्य सरकार की ओर से "गढ़ी गई" कहानी पर आधारित थी।

End of Feed