Noida Crime News: नोएडा में एक महिला का शव कूडे के ढेर में पड़ा मिला है। कूडे के ढेर में एक बैग में महिला का शव मिला है। बैग खोलने पर देखा गया कि महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे और चेहरे पर जलने के निशान थे।
नोएडा: कूड़े के ढेर में बैग में मिला महिला का शव
क्या है पूरा मामला?
नोएडा के थाना सेक्टर 142 इलाके में शनिवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डंपिंग यार्ड में एक अज्ञात महिला का शव मिला। महिला का शव कूड़े के ढेर में एक बैग के अंदर मिला, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। शव के चेहरे पर जलने के निशान भी मिले। माना जा रहा है कि हत्या का बाद शव को डंपिंग ग्राउंड में फेंका गया है
वहीं, घटना का सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-142 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और सभी बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शव कहां से लाया गया और किन परिस्थितियों में उसे डंपिंग यार्ड में फेंका गया।
वहीं, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि कल थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में डंपिंग यार्ड में एक अज्ञात महिला का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त के लिए टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही शव की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन
माना जा रहा है मामला हत्या के बाद शव फेंकने का है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन कर दिया है।
