नोएडा में बारिश के बीच कमर्शियल बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, देखें खौफनाक Video

नोएडा के सेक्टर-62 में भारी बारिश के बीच एक कमर्शियल बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा अचानक गिर गया। मलबा नीचे खड़ी कई गाड़ियों पर गिरा। राहत की बात यह है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Noida Building Collapse: नोएडा में लगातार जारी बारिश के बीच सेक्टर-62 में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां कमर्शियल बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबा नीचे खड़ी गाड़ियों पर आ गिरा, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत की बात है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, टाइम्स नाउ नवभारत इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Noida Building

नोएडा में भारी बारिश के बीच कमर्शियल बिल्डिंग का हिस्सा गिरा

यह घटना बुधवार को थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-62 की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण बिल्डिंग का छत का हिस्सा कमजोर होकर गिर गया। हादसे के बाद आसपास के अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात ये है कि घटना के समय बिल्डिंग के नीचे कोई शख्स खड़ा नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

End of Feed