नोएडा पर्थला चौक का बदलेगा नक्शा, बनेंगे 2 नए यू-टर्न, जाम से मिलेगी मुक्ति

नोएडा प्राधिकरण ने पर्थला गोलचक्कर पर जाम खत्म करने के लिए 5 करोड़ का प्लान तैयार किया है। योजना के तहत गोलचक्कर को छोटा किया जाएगा और 2 नए यू-टर्न बनाए जाएंगे, जिसका काम मार्च से शुरू होने की उम्मीद है।

Parthala Roundabout Noida: नोएडा के व्यस्ततम चौराहों में से एक पर्थला गोलचक्कर पर लगने वाले जाम से अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। सेक्टर-71 से किसान चौक के बीच सिग्नेचर ब्रिज (फ्लाईओवर) बनने के बावजूद, नीचे की ओर ट्रैफिक मैनेजमेंट एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। अब नोएडा प्राधिकरण ने इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का एक मास्टर प्लान तैयार किया है।

Parthala Roundabout Noida update

पर्थला गोलचक्कर का आकार होगा छोटा

छोटा होगा गोलचक्कर, बनेंगे दो नए यू-टर्न

नोएडा अथॉरिटी के सर्वे के मुताबिक, पर्थला गोलचक्कर का मौजूदा आकार ट्रैफिक के दबाव के हिसाब से काफी बड़ा है, जिससे वाहनों की गति धीमी हो जाती है। प्राधिकरण अब इस गोलचक्कर के आकार को छोटा करेगा ताकि सड़क पर वाहनों की आवाजाही के लिए अधिक जगह मिल सके। इसके अलावा, विकास मार्ग और FNG रोड पर दो नए यू-टर्न बनाए जाएंगे। इससे सेक्टर-121 और आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले हजारों लोगों को अब लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। नए यू-टर्न बनने के बाद वाहनों को सुव्यवस्थित रास्ता मिलेगा, जिससे गलत दिशा में चलने वाली गाड़ियों पर लगाम लगेगी। साथ ही, सोरखा और छिजारसी की ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिए भी स्थायी कट और बेहतर यू-टर्न की व्यवस्था की जाएगी।

End of Feed