शहर

छत्तीसगढ़ का नया टूरिस्ट हब बनेगा झुमका जलाशय; सीएम साय ने किया ओपन थिएटर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया के झुमका जलाशय में 500 क्षमता वाले ओपन थिएटर का लोकार्पण किया और वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पर्यटन के जरिए स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया।

Image

मुख्यमंत्री ने झुमका में ओपन थिएटर का किया लोकार्पण

Photo : Times Now Digital

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिले के प्रसिद्ध झुमका जलाशय को राज्य के पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने न केवल यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया, बल्कि पर्यटकों के लिए नई सुविधाओं की सौगात भी दी।

CM ने ओपन थिएटर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय ने झुमका पर्यटन स्थल पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया। लगभग 27 लाख रुपये की लागत से तैयार इस थिएटर में 500 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। यह स्थान अब स्थानीय कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।

झुमका जलाशय में 'शिकारा' का लिया आनंद

जलाशय के शांत जल और चारों ओर फैली हरियाली के बीच मुख्यमंत्री ने शिकारा पर सवार होकर बोटिंग की। उन्होंने यहां विकसित की गई वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं और अन्य साहसिक गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। कमल के फूलों से सजे इस जलाशय की सुंदरता देख मुख्यमंत्री ने इसे एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट बताया और यहां की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

पर्यटन से युवाओं को रोजगार देने पर जोर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए ताकि उन्हें स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बुनियादी सुविधाओं का आधुनिकीकरण निरंतर जारी रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों की उपस्थिति

इस मौके पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े सहित संभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी इस विकास कार्य का स्वागत किया।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें